Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मथुरा में एसआई ने युवक के अंडकोष में मारी भयानक लात, हालत गंभीर



मथुरा में एसआई ने युवक के अंडकोष में मारी भयानक लात, हालत गंभीर
यूपी डेस्कः मथुरा के गोवर्धन थाने में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। यहां ब्रजकिशोर नाम के एक युवक के अंडकोष में पुलिस ने इतनी जोर से लात मारी कि वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आरोप पुलिस उपनिरीक्षक कपिल नागर पर है। ब्रजकिशोर के पिता प्रह्लाद सिंह ने आरोप लगाया है कि एसआई कपिल नागर ने उनके बेटे के अंडकोष पर लात मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके कारण उसका अंडकोष पूरी तरह सूज गया है। इस हमले के बाद ब्रजकिशोर को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा है और उसकी चीखें निकल रही हैं। 



दरअसल ब्रजकिशोर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गोवर्धन थाने के कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को लेकर पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न करके, शिकायतकर्ता ब्रजकिशोर को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। उनके पिता प्रह्लाद सिंह का दावा है कि यह हमला शिकायत का बदला लेने के लिए किया गया। प्रह्लाद सिंह ने बताया कि उनके बेटे को थाने में बुलाया गया, जहां एसआई कपिल नागर ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस मारपीट में ब्रजकिशोर के अंडकोष पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण वह दर्द से तड़प रहा है। समाचार लिखे जाने तक एसअसई के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई थी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad