Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चित्रांश क्लब के सावन बहार कार्यक्रम में कजरी की धूम



चित्रांश क्लब के सावन बहार कार्यक्रम में कजरी की धूम
बस्ती, 27 जुलाई। ‘झुलनवा झूलें सखि सिया रघुबीर, सिया रघुबीर झूलें सरजू के तीर, श्यामल रंग के परल हिंडोलना श्यामल रंग की डोर...। जैसे सुमधुर कजरी गीतों के बीच चित्रांश क्लब महिला विंग की संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त के संयोजन में सावन बहार कार्यक्रम ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभागार मेंं मनाया गया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सावन बहार कार्यक्रम शुरू हुआ।  


मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, ने कहा कि पर्व त्यौहार लोक परंपराओं को जीवंत रखते हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस तरह के आयोजन से उनका मनोबल बढ़ाया जाए। महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह, चित्रांश क्ल्ब महिला विंग महामंत्री सुमन श्रीवास्तव आदि ने कहा कि कजरी गीत संवेदनाओं का संप्रेषण दर्शाती है। यह गीत श्रावण मास की पहचान है। विलुप्त हो रही इस परंपरा के संरक्षण की जरूरत है। इस अवसर पर पं. ज्वाला प्रसाद संगीत विद्यालय के छात्राओं ने पारम्परिक कजरी गीतों हरे रामा सावन पड़े फुहार, आदि को प्रस्तुत कर मन मोह लिया। अतिथियांं ने अंशिका सिंह, नव्या यादव, नीलू चौधरी, शैलजा पाण्डेय आदि को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। संचालन अविनाश श्रीवास्तव और अर्चना ने किया। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad