Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुकदमे में विवेचक बदलने की मांग



मुकदमे में विवेचक बदलने की मांग
बस्ती, 24 जुलाई। लालगंज थाना क्षेत्र की सोखापुरवा उर्फ छरौछा निवासिनी धनपता पत्नी मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है। धनपता ने एसपी को बताया कि उनके परिवार वालों से गांव के ही कृपाशंकर, पप्पू गुप्ता आदि से विवाद हो गया था। उक्त लोगों ने गलत तथ्यो के आधार पर उनके परिवारवालों के विरूद्ध लालगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। 


धनपता के अनुसार महसो चौकी इन्चार्ज और मामले की विवेचना कर रहे अनस अख्तर ने डरा धमका कर सादे कागज पर उसके परिवार के सदस्यों से हस्ताक्षर करा लिया और अब धमकी दे रहे हैं कि फर्जी मुकदमों में फंसाकर जिन्दगी बरबाद कर देंगे। धनपता ने विवेचना अधिकारी को बदलकर न्याय दिलाने की मांग किया है। धनपता ने बताया कि एसपी ने उन्हेंं आश्वासन दिया है कि विवेचना अधिकारी को बदल दिया जायेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad