Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटी पर बाप की गंदी नजर, मां ने थाने में की शिकायत



बेटी पर बाप की गंदी नजर, मां ने थाने में की शिकायत
यूपी डेस्कः बरेली कैंट थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमारी 14 साल की बेटी पर गंदी नजर रखता है। वो अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं, घर से भी लाखों का सामान लूटकर अब फरार हो गया है। महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति आपराधिक किस्म का है। 


वह जेल से छूटने के बाद घर लौटा है। वह अपनी 14 साल की बेटी पर गंदी नजर रखता है। बेटी को घर पर अकेली पाकर छेड़खानी करता है। महिला ने ये भी आरोप लगाए हैं कि अपने सामने ही बेटी को कपड़े बदलने के लिए कहता है, जिसकी जानकारी खुद उसकी बेटी ने उसे दी है। विरोध किया तो दोनों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं पत्नी का कहना है कि मांग का सिंदूर पोंछा और माथे पर थूंका भी। उसके बाद घर में रखे जेवर, नकदी और स्कूटी लेकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द से जल्द पकड़कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad