Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फरूखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ रेपिस्ट



फरूखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ रेपिस्ट
यूपी डेस्कः फर्रुखाबाद जिले में 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने वाले आरोपी 50 हजार के इनामिया को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस आरोपी का नाम मनु है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कुछ दिन पुराना है। बीते दिनों मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। 


उसके बाद उसकी दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पास के मैनपुरी जिले में नदी किनारे पाया गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस खौफनाक अपराध में मनु नाम का शख्स शामिल है। पुलिस उसकी तलाश में काफी मेहनत कर रही थी। रात को पुलिस को सूचना मिली कि मनु मोहम्मदाबाद क्षेत्र के खटा में छिपा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेरा बंदी की, तो मनु ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 


पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में मनु गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मनु उस बच्ची का हत्यारा और रेप करने वाला आरोपी था, जो वांछित था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी था। मनु पर पहले से ही कई हत्या, अपहरण और अन्य मामले दर्ज थे। वह एक साइको था, जो हत्या, फिरौती और अपहरण के कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad