Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

झांसी के एक कूएं मे कई टुकड़ों में मिला महिला का शव



झांसी के एक कूएं मे कई टुकड़ों में मिला महिला का शव

यूपी डेस्कः झांसी जिले के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में किशोरपुरा में एक कुएं से महिला का अधूरा शव मिला है। शव दो बोरियों में था, जिनमें से सिर, हाथ और पैर गायब थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब किसान विनोद पटेल अपने खेत की देखभाल कर रहे थे। उन्हें खेत में बने कुएं से तेज बदबू आ रही थी, तो उन्होंने देखा कि दो बोरियां तैर रही हैं। 


उन्होंने तुरंत ही गांव वालों को सूचित किया। पुलिस और लोगों ने मिलकर बोरियों को कुएं से निकाला। जब बोरियों को खोला गया, तो महिला का ऊपरी हिस्सा और कमर से लेकर जांघ तक का भाग मिला, लेकिन सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर गायब थे। यह देखकर हर कोई भयभीत हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास की जगहों पर खोजबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad