Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवती ने देवर संग मिलकर कराई पति की हत्या, मोहब्बत की राह में दीवार था पति



युवती ने देवर संग मिलकर कराई पति की हत्या, मोहब्बत की राह में दीवार था पति

यूपी डेस्कः शामली जिले में गुरुवार सुबह 28 वर्षीय शाहनवाज़ पर चाकू से कई वार करने के बाद गोली मार दी गई। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी था, मृतक का चवेरा भाई इस हत्याकांड में शामिल है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब शाहनवाज़ अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से अपने साले की शादी में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। 


उन्होंने पहले लाठियों से पीटा, फिर चाकू से तीन बार वार किया और आखिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। शाहनवाज़ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हाथ, छाती और गर्दन पर गहरे चाकू के घाव पाए गए। मृतक मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था और फर्नीचर कारीगर के रूप में काम करता था।


पूछताछ में चैंकाने वाला खुलासा हुआ कि पत्नी और उसके प्रेमी तसव्वुर ने मिलकर शाहनवाज़ की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, शाहनवाज़ अपनी पत्नी और चचेरे भाई के रिश्ते से वाक़िफ़ था और इसका विरोध करता था। इसी वजह से दोनों ने तीन अन्य लोगों की मदद से उसकी हत्या का प्लान बनाया। पुलिस ने तसव्वुर और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए हैं। पीड़ित की पत्नी फिलहाल फरार है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad