बस्ती में दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल
बस्ती, 28 अगस्त। सोनहा थाना क्षेत्र में 09 साल की बच्ची संग दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने वारदात के 12 घण्टे के अंदर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में जलालुद्दीन पुत्र नन्हे निवासी ग्राम अमरौली शुमाली टोला करीमनगर थाना सोनहा के खिलाफ स्थानीय थाने पर पाक्सों सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी कि रात्रि गश्त के दौरान पता चला कि अभियुक्त शिवा घाट के पास निर्माणाधीन समशान धाट के पास छिपा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसे देखकर अभियुक्त ने फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्यवाही के दौरान 27 अगस्त की रात्रि करीब 03.05 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज हेतु सीएचसी अमरौली शुमाली में भर्ती कराया गया है। वारदात के 12 घण्टे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार करने पर लोग पुलिस टीम की सराहना कर रहे हैं।













Post a Comment
0 Comments