Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को युवक ने मारा थप्पड़



सुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को युवक ने मारा थप्पड़

नेशनल डेस्कः दिल्ली में बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने अचानक मंच पर चढ़कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को वहीं पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 


उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सचदेवा ने इस पूरे प्रकरण की जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने घटना को ’बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं। उन पर इस तरह का हमला न सिर्फ लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिला सुरक्षा की स्थिति कितनी कमजोर है। पकड़े गये युवक से पूछताछ जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad