Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में महिला ने किया सुसाइड, रोते रहे बच्चे



गोरखपुर में महिला ने किया सुसाइड, रोते रहे बच्चे

गोरखपुर, उ.प्र.। चिलुआताल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने घर में फांसी लगा लिया। वह संतकबीरनगर की रहने वाली थी। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से काफी देर तक लटकता रहा। बच्चे लाश के पास रोते रहे। उन्होंने बाहर जाकर शोर मचाया तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। अंदर देखा तो महिला फंदे से लटकी हुई थी।


पुलिस और फॉरेसिंक टीम के पहुंचने पर लाश को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। उसके बाद छानबीन में जुट गई। पड़ोसियों के अनुसार- पूजा संतकबीरनगर के खलीलाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी 2018 में चिलुआताल थाना क्षेत्र के कोठा गांव के सुनील यादव से हुई थी। सुनील गायत्री हॉस्पिटल में काम करता है। वह रोज की तरह ही आज काम पर गया था। 


सास ससुर भी किसी काम से बाहर गए थे। घर में केवल सुनील और पूजा की बेटी लाडो (4) और बेटा विराट यादव (2) मौजूद थे। वे दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। ​​​​​जबकि पूजा घर के अंदर थी। आज दोपहर करीब 2ः30 बजे बच्चे खेल कर कमरे में आए। उन्होंने मां को पुकारा लेकिन आवाज नहीं आई। खोजते ही दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां देखा मां छत के कुंडे से लटक रही है। बच्चे दौड़कर कमरे से बाहर आए। जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। 


काफी देर तक जब वे चुप नहीं हुए तो पड़ोसी उनके पास पहुंचे। उनका हाथ पकड़कर कमरे में ले गए। पूजा को फंदे से लटकता देख पड़ोसियों ने फौरन महिला के पति और चिलुआताल पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया- सुनील का अपनी पत्नी पूजा से अक्सर झगड़ा होता था। शायद झगड़े से परेशान होकर ही पूजा ने सुसाइड किया है। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की मौत की जानकारी मिली है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad