Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राममणि पाण्डेय की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न



राममणि पाण्डेय की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न

बस्ती, 28 अगस्त। विक्रमजोत ब्लॉक के गौरिया नैन में स्व. बाबा राममणि पाण्डेय की स्मृति में गुरुवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्र, विधायक अजय सिंह, गोसाईगंज अयोध्या के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी और पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 


उद्घाटन के पश्चात पहलवानों से परिचय प्राप्त करते हुए अतिथियों ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन धरोहर और हमारे संस्कृति की पहचान है, जिसको बचाकर रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इस तरह के खेल आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है व परस्पर सहयोग की भावना का संचार होता है। कहा कि विलुप्त हो रही इस कला को जीवित रखने की जरूरत है इससे प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर अपनी कला प्रदर्शन का मौका मिलता है। दंगल के आयोजक यज्ञेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय के साथ दंगल कमेटी ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। 


नन्दनीनगर के मोनू ने गोरखपुर के श्याम को हराया। मथुरा के पागल बाबा ने हरियाणा के सुखबीर को पटखनी दी। अयोध्या के अखिल एवं तुलसीपुर के अमरजीत का मुकाबला बराबरी पर रहा। इसी तरह दंगल में हनुमान गढ़ी अयोध्या, नंदिनी नगर नवाबगंज गोंडा, गोरखपुर, बनारस, आजमगढ़, झांसी, मेरठ, दिल्ली, हरियाणा सहित देश के विभिन्न जगहों से आए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के साथ ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय स्तर के पहलवानों ने एक दूसरे को पटकनी देकर उपस्थित हजारों की संख्या में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


दंगल के आयोजक यज्ञेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार एव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परशुरामपुर श्रीश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य आदित्य प्रताप पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, योगेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, दिलीप पाण्डेय, अर्जुन उपाध्याय, प्रेम शंकर ओझा, विवेक कान्त पाण्डेय, हिमांशु सिंह, राज बहादुर पाण्डेय, देशराज यादव, रमाकांत सिंह, देवेन्द्र सिंह, दुर्गेश धर द्विवेदी, राजकुमार शुक्ल, रितेश मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad