Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खाद की कालाबाजारी को लेकर पू. विधायक ने सीएम को भेजा पत्र



खाद की कालाबाजारी को लेकर पू. विधायक ने सीएम को भेजा पत्र

बस्ती, 25 अगस्त। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डीलरो द्वारा उर्वरकों के कालाबाजारी की शिकायत किया है। आरोप लगाया कि स्थानीय रिटेलरो को खाद डीलर यूरिया खाद का करीब 90 रूपये अधिक ले रहे है। ऊपर से सल्फर, जिंक जैसे अन्य उर्वरको को भी खरीदने का दबाव बनाया जाता है। 


इससे लाइसेन्सधारी निजी खाद विक्रेताओं के साथ ही आम किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है और वह यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि रूधौली विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्थानीय खाद विक्रेताओं द्वारा उन्हें अवगत कराया गया था कि आम किसानों को बेचे जाने वाले यूरिया खाद की कीमत 266 रूपये है जिसमें 15 रूपये भाड़ा भी शामिल है। जबकि डीलरो से यूरिया खाद उन्हें 250 रूपये निर्धारित मूल्य पर प्राप्त होता है। परन्तु वर्तमान समय में डीलर उन्हें प्रति बोरी खाद की कीमत 350 रूपये तक में दे रहे है। 


जबकि रसीद निर्धारित मूल्य 250 का देते है। रिटेलरो द्वारा जब डीलर से शिकायत की जाती है तो कम्पनी द्वारा कम खाद की आपूर्ति का हवाला देकर यह कहते है, कि उन्हें 350 रूपये में लेना हो तो ले अन्यथा और भी रिटेलर है जो यूरिया खरीदने के लिए तैयार है। वहीं तमाम किसानों द्वारा उनसे शिकायत की गयी कि निजी खाद की दुकानों से उन्हें 400 रूपये तक प्रति बोरी यूरिया बेची जा रही है। पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि इस कृत्य से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि इसका मुख्य कारण उर्वरक कम्पनी व स्थानीय डीलर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनपद में उर्वरक डीलर व कम्पनी द्वारा खाद आपूर्ति में किये जा रहे भ्रष्टाचार की गोपनीय जांच कराते हुए संबंधित पर कार्यवाही की जाय।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad