Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मैराथन दौड़ का आयोजन 12 अक्टूबर को



बस्ती मैराथन दौड़ का आयोजन 12 अक्टूबर को

बस्ती, 07 सितम्बर। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बस्ती मैराथन दौड़ के चौदहवें संस्करण का पोस्टर विमोचन समारोह सर्किट हाउस सभागार, बस्ती में भव्य रूप से संपन्न हुआ। आयोजन 12 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। 


वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने कहा कि बस्ती मैराथन जिले के गौरव का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा, “इस आयोजन ने न केवल युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश भी पहुंचाया है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा देने वाला है।” युवा समाजसेवी अंकुर वर्मा ने कहा कि बस्ती मैराथन ने जिले के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा, “आज बस्ती के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी इस दौड़ में भाग लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। यह आयोजन जिले की पहचान है और इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने की जरूरत है।”


समसेवी रामनुजेंद्र पाण्डेय ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही, उन्होंने कहा कि यह बस्ती की पहचान बन चुका है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने कहा कि पिछले तेरह वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह मैराथन आज बस्ती का खेल उत्सव बन चुकी है। कार्यक्रम में आयोजन समिति की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। क़ाज़ी फरजान को कार्यक्रम संयोजक, सुनील यादव को कार्यक्रम प्रभारी और राम प्रताप सिंह को प्रबंध संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा जिला संयोजक शास्वत श्रीवास्तव, अमित राय, ऋतुराज बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad