Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आईएमए ने दी चेतावनी, गृहकर, जलकर में वृद्धि वापस ले नगरपालिका



आईएमए ने दी चेतावनी, गृहकर, जलकर में वृद्धि वापस ले नगरपालिका

बस्ती, 07 सितम्बर। नगरपालिका द्वारा गृहकर, जलकर में मनमाने तरीके से की गई वृद्धि को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसियेशन ने नाराजगी जाहिर की है। 04 सितम्बर को आईएमए अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक प्रतिनिधि मंडल नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा से मिला और ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय पर पुनः नये सिरे से विचार करने की अपील की। 


आईएमए अध्यक्ष ने कहा अस्पताल, नर्सिंग होम और मैटरनिटी सेन्टर पर पहले से ही अधिक गृहकर, जलकर लगाये गये हैं, प्रतिवर्ष लाइसेंस फीस के नाम पर अलग से वसूली की जाती है जबकि इसके एवज में नगरपालिका कोई भी सुविधा मुहैया नही कराती। मेडिकल कचरे का निस्तारण अस्पताल प्रबंधन स्वयं अपने तरीके से करता है। कर निर्धारण में संस्थानों को विश्वास में लिये बगैर फैसला लिया गया जो आपत्तिजनक है। आईएमए ने गृहकर, जलकर में की गई हालिया वृद्धि को वापस लिये जाने की मांग किया है अन्यथा की स्थिति में वृहद आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad