Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का नेशनल कान्फ्रेंस 23 सितम्बर को

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का नेशनल कान्फ्रेंस 23 सितम्बर को
National Defence University's National Conference on September 23

मीडिया दस्तक, लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के द्वारा 23 सितंबर दिन मंगलवार को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय ’स्मार्ट एवं रूपांतरणकारी पुलिसिंग, पारंपरिक से आधुनिक मॉडल की ओर’ होगा। राजधानी में होने वाला यह सम्मेलन, विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाने वाला प्रथम सम्मेलन होगा। 


इस सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के कानपुर-हरदोई बाईपास रोड स्थित दि एलीट लखनऊ कन्वेंशन होटल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस सम्मेलन की कार्यवाहक, निदेशक सुश्री मंजरी चंद्रा का कहना है कि यह सम्मेलन भारत के लिए एक ऐसे पुलिसिंग मॉडल की दिशा में कदम है जो आधुनिक, नैतिक व समुदाय केंद्रित हो। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा में सहायक प्रधानाध्यापक व इस सम्मेलन की सह संयोजक डॉ० अमृता यादव ने कहा कि यह सम्मेलन प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं एवं प्रवर्तन अधिकारियों के मध्य संवाद का एक सेतु बनेगा, जिससे एक सुरक्षित, उत्तरदाई एवं एक स्मार्ट समाज की नींव रखी जा सकेगी। 


बता दें कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन महत्व रखने वाला संस्थान है। इस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सलाहकार, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश अवनीश अवस्थी, कारागार विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा, आईआईआईटी लखनऊ के निदेशक अरुण मोहन शौरी व राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विमल एन० पटेल शामिल होंगे। सम्मेलन के प्रमुख विषय वस्तु में प्रौद्योगिकी सक्षम पुलिसिंग, समुदाय आधारित पुलिसिंग व अपराध निवारण व अन्वेषण जैसे महत्वपूर्ण विषय वस्तु शामिल हैं। इस सम्मेलन में विधि प्रवर्तन (लॉ एनफोर्समेंट), अकादमिक जगत एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्र होंगे। इस मंच से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी व स्मार्ट सर्विलांस जैसे नवाचारों से पुलिसिंग व्यवस्था में आ रहे रूपांतरण का विचार विमर्श किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad