Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पारिवारिक कलह और उपेक्षा से परेशान किशोर ने भाई, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट



पारिवारिक कलह और उपेक्षा से परेशान
किशोर ने भाई, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर, उ.प्र.।
पारिवारिक कलह और उपेक्षा के चलते एक 16 वर्षीय किशोर ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बांसगांव के बलुआ गांव में रविवार रात करीब ढाई बजे हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 



पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। शुरूआती जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आई है। मृतकों में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 साल के रेयान गुप्ता का नाम शामिल है। अमित गुप्ता के पिता की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 3 बजे एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की सूचना मिली। 


जांच में पता चला कि अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना और बेटा रेयान गुप्ता रात के समय एक ही कमरे में सोए थे। तभी 16 साल के छोटे भाई ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। मृतक के पिता की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बाल अपराधी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में लिया गया है। दोपहर बाद उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। लोगों का कहना है कि आखिर कोई शख्स इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि अपने ही भाई-भाभी को मौत के घाट उतार दे और 3 साल के मासूम भतीजे को भी ना बख्शे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad