Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बागपत में मां ने 3 बच्चों का कत्ल कर खुद भी लगाई फांसी



बागपत में मां ने 3 बच्चों का कत्ल कर खुद भी लगाई फांसी

यूपी डेस्कः बागपत जिले में दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी गांव में मंगलवार देर रात घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान माँ ने अपने ही तीन मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा लिया। घटना से हर कोई स्तब्ध है। पति बाहर सो रहा था। मृतका तेज कुमारी (29 वर्ष), जो पेशे से टूरिस्ट बस चालक विकास के साथ करीब पंद्रह साल से लिव इन रिलेशन शिप में रह रही थीं।


मगलवार की रात अपनी सात वर्षीय बेटी गुंजन, दो वर्षीय किट्टू और पाँच माह की बेटी मीरा की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगा लिया। घटना के समय उसका पति घर के बाहर सो रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार लंबे समय से आर्थिक संकट और पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच बीते 24 घंटे से बातचीत तक नहीं हो रही थी। 


सबसे बड़ी वजह यह भी सामने आई कि तेज कुमारी अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहती थी और उन्हें शहर में पढ़ाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मानसिक तनाव ने भयावह रूप ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज कुमारी और विकास के बीच जाहिर तौर पर कोई अनबन नहीं थीं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad