Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

‘आप’ की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा



‘आप’ की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा

बस्ती, 10 सितम्बर। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने रूधौली विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी के संयोजन मेंं परसालाल शाही गांव में हर घर सम्पर्क अभियान की कड़ी में बैठक का आयोजन किया गया। गांव में स्थित एक विद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में हर घर सम्पर्क अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये पार्टी के नीति, कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।


बैठक में डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्तर संघर्ष कर रही है। यूरिया संकट, बिजली मूल्यवृद्धि, निजीकरण आदि का मामला पूरी ताकत से उठाया गया। कहा कि संगठन की मजबूती से ही राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य हासिल होंगे। बैठक में बौद्ध प्रान्त के उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के नीति, कार्यक्रम के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। 


विशिष्ट अतिथि जिला सह प्रभारी पतिराम आजाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। रूधौली विधानसभाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर सम्पर्क अभियान के तहत निरन्तर कार्यक्रम जारी है। राम सजन सूर्यबंशी, चन्द्रभान कन्नौजिया, राजेश कुमार, मोतीलाल आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से अशोक जायसवाल, साकिर अली, अजीत यादव, विशाल, जयराम, विजय बहादुर, मोतीलाल, जाहिद अली और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad