Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

50 लाख की गायब मोबाइल नोयडा पुलिस ने यूजर्स को सुपुर्द किया



50 लाख की गायब मोबाइल नोयडा पुलिस ने यूजर्स को सुपुर्द किया
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। जिले की पुलिस ने लगभग पचास लाख रुपए के खोए हुए एक सौ एक मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की है। यही नहीं पुलिस ने मोबाइल के स्वामियों को बुला कर उनके मोबाइल वापस भी किये। उक्त विषय में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी एवं पुलिस अपर उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती शैव्या गोयल व सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती वर्णिका सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को बताया कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के गुम हुए 101 भिन्न-भिन्न कम्पनियो के कीमती स्मार्ट फोन को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगो के गुम हुये मोबाइलो को सर्विलांस की मदद से खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जो मोबाइल फोन लोगो के भीड़-भाड़ वाले स्थानो, बाजारो, ऑटो, बसो, सुबह-शाम टहलते समय गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे। जिनके सम्बन्ध में सेन्ट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानो में गुमशुदगी दर्ज थी, जिन पर कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर आज उनके स्वामियो को सुपुर्द किया गया। उक्त सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25000 रूपये के पुरूस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad