Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर गिरफ्तार



बस्ती में मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर गिरफ्तार
बस्ती, 18 सितम्बर। हरैया टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ की खबर है। पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय गो तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से 6 गोवंश पशु और एक डीसीएम वाहन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटना की पुष्टि की है।



उन्होने बताया कि हरैया, छावनी, परसरामपुर थाना पुलिस टीम, स्वाट और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में घेराबंदी के दौरान तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामपुर निवासी सुभान पुत्र अफसर अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुभान लंबे समय से गो तस्करी की घटनाओं में सक्रिय था और पशुओं को कटान के लिए ले जा रहा था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad