पियरका गमछा वाले नेताजी को महिला कान्स्टेबल ने एसपी आफिस मे कूटा, बैड टच का आरोप
यूपी डेस्कः गाजीपुर में सुभासपा कार्यकर्ता को एक महिला कॉन्स्टेबल ने एसपी ऑफिस में ही कूट दिया। सुभासपा कार्यकर्ता ज्ञापन देने आए थे। कार्यकर्ता पर एसपी ऑफिस में तैनात महिला कॉन्स्टेबल को बैड टच करने का आरोप है। हालांकि बाद में इसे गलतफहमी बताया गया हालांकि किसी पक्ष ने एक दूसरे पर कार्यवाही के लिये तहरीर नही दिया।
महिला कान्स्टेबल को बैड टच का अहसास होते ही वह भड़क गई और जिलाध्यक्ष के सामने ही कार्यकर्ता पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और उसे धक्के मारते हुए ऑफिस से बाहर कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पार्टी के नेताओं ने बीच-बचाव किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुभासपा के लोगों ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव पर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।
साथ ही शौकत पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इसके बाद यही लोग एसपी डॉ. ईरज राजा के ऑफिस पहुंच गए। इसी दौरान महिला सिपाही पूनम पटेल को एक कार्यकर्ता ने बैड टच कर दिया। इस पर पूनम भड़क गईं। बैड टच करने वाले कार्यकर्ता को सभी के सामने कूट दिया।
पिटाई के दौरान महिला कान्स्टेबल कहती रहीं कि हाथ कैसे लगाया रे? मार-मारकर थोबड़ा बिगाड़ दूंगी। कोई कुछ भी करके चला जाएगा क्या? बाद में सुभासपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने बीच-बचाव किया और कार्यकर्ता को हिदायत दी। तब जाकर महिला कॉन्स्टेबल शांत हुईं। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि सुभासपा कार्यकर्ता और कॉन्स्टेबल के बीच में कुछ गलतफहमी हो गई थी। इसके चलते ऐसी घटना हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने बताया कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता और कॉन्स्टेबल के बीच गलतफहमी हो गई थी। कार्यकर्ता का कोई गलत इरादा नहीं था। हम इस मामले में कोई कानून कार्रवाई नहीं चाहते।












Post a Comment
0 Comments