Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगरः करही गांव में एक घर को चोरों ने खंगाला, जेवर नगदी पर हाथ साफ



सिद्धार्थनगरः करही गांव में एक घर को चोरों ने खंगाला, जेवर नगदी पर हाथ साफ

मीडिया दस्तक, ब्यूरो सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र) गोल्हौरा थाना क्षेत्र के करही खास गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। गांव निवासी निरहु उर्फ़ बिगाडू गौतम के घर में रात करीब 11 बजे चोर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने का मंगल सूत्र, चांदी के हाथ की गदिया, जेवरात व 2000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी देर रात करीब 1 बजे के बाद हुई, जब उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर रात मे पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad