Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समाज को एनीमिया मुक्त बनाने में करें सहयोग- डीएम



समाज को एनीमिया मुक्त बनाने में करें सहयोग- डीएम
Cooperate in making the society anemia free – DM
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) जनपद महराजगंज में मिशन शक्ति 5.0 और, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति को महाष्टमी के अवसर पर समाज को एनीमिया मुक्त करने हेतु महाअभियान का आयोजन 30 सितम्बर 2025 को किया जा रहा है। एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान में समस्त विद्यालयों, पंचायत कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की टैबलेट खिलाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वस्थ नारी के माध्यम से सशक्त परिवार और समाज का निर्माण करना है। उन्होने अपील किया कि सभी महिलाएं और किशोरियां अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिन्हित केंद्रों पर पहुंचकर एनीमिया की दवा लें और स्वस्थ होकर सशक्त समाज का निर्माण करें।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad