Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवी भजनों पर झूमीं सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब की महिलायें



देवी भजनों पर झूमीं सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब की महिलायें
Women of the social service organization Chitransh Club danced to the devotional songs of Goddess
बस्ती, 25 सितम्बर। सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की संरक्षिका श्रीमती आभा सिंह के आवास पर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सीमा खरें एवं महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता आदि ने आम जनमानस को पर्व की बधाइयां देते हुये कहा मातारानी सभी को चुनौतियों का सामना करने और समस्याओं के बीच समाधान ढूढ़ने की शक्ति दे। 



मुन्नी सिंह, अनुपम पांडे, सरिता श्रीवास्तव, नेहा सिंह, कविता, अनीता पाल, गुड्डन पांडे, रेखा यादव अंजू, मंजू श्रीवास्तव, अभिसारिका, साधना एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मिलकर मां दुर्गा के आगमन पर उनका स्वागत, बंदन, किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को प्रेरक व भक्तिमय बना दिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad