Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निर्माणाधीन पुल के निकट बने गड्ढे मे डूबकर तीन बच्चियों की मौत



निर्माणाधीन पुल के निकट बने गड्ढे मे डूबकर तीन बच्चियों की मौत
Three girls drowned in a pit near an under-construction bridge.
यूपी डेस्कः बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कोडरी गांव में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में शनिवार शाम डूबने से तीन चचेरी बहनों की मौत हो गई। सभी की उम्र 6 से 7 साल थी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चित्तौरा झील के पास नये निर्माणाधीन पुल के निकट जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा गया था और उसमें बारिश का पानी भर जाने से वह तालाब जैसा हो गया था। 


चित्तौरा मसीहाबाद गांव निवासी प्रियांशी, दिव्या और लक्ष्मी घर से खेलने निकली थीं और गड्ढे के किनारे खेलते समय उसमें डूब गईं। उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर क्षेत्र की उप जिलाधिकारी पूजा चौधरी ने बताया कि तीनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उनके परिजनों को अनुमन्य सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad