रामलीला आयोजन समिति की हुई बैठक, पहले से अच्छा करने की तैयारी
Ramlila organizing committee meeting held, preparations to do better than before
बस्ती, 20 सितम्बर। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित होने वाली श्री रामलीला महोत्सव की तैयारी समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के साथ साथ आयोजन में प्रतिभाग करने वाले 20 विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्रीराम स्तुति के साथ हुआ।
आयोजन समिति के सदस्य मनीष सिंह ने बताया यह आयोजन अपने छठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से भावी पीढ़ी में प्रभु श्री राम के जीवन आदर्शो को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में विद्यालयों में चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम को और भी भव्य कैसे बनाया जा सकता है जिससे समूचे बस्ती मंडल को राम मय बनाया जा सके इस पर सभी ने अपने अपने मत व्यक्त किये। आयोजन समिति के सदस्य डॉ शैलेष सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जातिगत भेदभाव, असमानता जैसी कुरीतियों को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
सामाजिक एकता सदभाव स्थापित करने में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। प्रबन्धक जगदीश मिश्र ने कहा कि सनातन ही वह आधार है जहां समस्त जगत के कल्याण की कामना की जाती है। कर्नल के सी मिश्र ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुणा पाल, जगदीश प्रसाद मिश्र, राहुल सिंह, संतोष श्रीवास्तव, एंजलीना फिलिप, कविता वर्मा, संजय उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, राम सुभाष वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, ज्योति खरे, पंखुडी मिश्रा, अतुल चित्रगुप्त, मनीष सिंह, डॉ0 शैलेश सिंह, हरीश त्रिपाठी, अंकुर यादव, कृष्ण चन्द्र मिश्र, कुमार कौत्स पाण्डेय, रूपेश कुमार त्रिपाठी, अर्पित गौड़, शेखर पाण्डेय, अखिलेश दूबे, अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी।











Post a Comment
0 Comments