Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अनुदेशक वंदना पाण्डेय की आकस्मिक मौत से शिक्षकों मे शोक



अनुदेशक वंदना पाण्डेय की आकस्मिक मौत से शिक्षकों मे शोक
Teachers mourn the sudden death of instructor Vandana Pandey
बस्ती, 23 सितम्बर (रत्नेन्द्र पाण्डेय)। सदर विकास क्षेत्र स्थित पी.एम. श्री विद्यालय परसा जागीर में अनुदेशक के रूप कार्यरत श्रीमती वंदना पाण्डेय पत्नी रतनीश पाण्डेय का मंगलवार को दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। उनकी उम्र 40 साल से कम थी, उनकी आठ वर्ष की बेटी है। पति रजनीश पाण्डेय बनकटी विकास क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय देवमी में सहायक अध्यापक हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने पर उन्हे कैली अस्पताल ले जाया गया। प्लेटलेट्स काफी कम होने के कारण उन्हे नही बचाया जा सका। 


वंदना पाण्डेय काफी मेहनती, कुशल कार्यव्यवहार वाली महिला थीं। उनके निधन की खबर पाकर परसा जागीर विद्यालय के स्टाफ, प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद सहित तमाम शिक्षक उनके महसों स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद ने शोक संवेदना जाहिर करते हुये कहा वंदना की आकस्मिक मौत काफी कष्टप्रद है, यह उनके परिवार पर वज्रपात के समान है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad