Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घर घर पहुचे रहे हैं ‘आप’ नेता, पार्टी नीतियों की दे रहे जानकारी



घर घर पहुचे रहे हैं ‘आप’ नेता, पार्टी नीतियों की दे रहे जानकारी
बस्ती। रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा और हर्रैया विधानसभाध्यक्ष दिलीप यादव के संयोजन मेंं विधानसभा क्षेत्र के एग्री जंक्शन बभनान रोड के निकट हर घर सम्पर्क अभियान की कड़ी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हर घर सम्पर्क अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये पार्टी के नीति, कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 


वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्तर अपना संघर्ष जारी रखे हुये है और इसी के चलते लोगों का भरोसा और स्नेह मिल रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ गठन कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्तर संघर्ष जारी रखे हुये हैं। डा. वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य हासिल होंगे। बैठक में बौद्ध प्रान्त के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि कुलदीप जायसवाल ने पार्टी के नीति, कार्यक्रम के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। 


उन्होने कहा कि जनता के सपने तभी साकार होंगे जब यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बने। इसके लिये कड़े परिश्रम के साथ जनता का भरोसा जीतना होगा। कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। हर्रैया विधानसभाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर सम्पर्क अभियान के तहत निरन्तर कार्यक्रम जारी है। क्षेत्र की जनता तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जा रहा है।बैठक में मुख्य रूप से हर्रैया विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ,जिला उपाध्यक्ष राम सजन सूर्यवंशी वीरेंद्र यादव ,जिला सचिव शेषपाल चौधरी ,कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष भगवानदीन भारती और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad