Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुर्गा मन्दिर तोड़े जाने पर भड़के सांसद जगदम्बिका पाल



दुर्गा मन्दिर तोड़े जाने पर भड़के सांसद जगदम्बिका पाल
MP Jagdambika Pal furious over demolition of Durga temple
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र) जिला मुख्यालय पर विकास भवन की दीवाल के सहारे बने दुर्गा मन्दिर को प्रशासनिक अधिकारियों ने नवरात्र में तोड़ दिया गया। बुधवार सुबह मंदिर का मलबा देखकर देखकर लोग भड़क गए और सैकड़ों की संख्या में विकास भवन पहुचकर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद जगदंबिका पाल समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे।






अफसरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन सांसद नहीं माने। दोपहर 3 बजे वह धरने पर बैठ गए। सांसद ने कहा जिला प्रशासन ने नवरात्र में देवी प्रतिमाओं को तोड़कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस दौरान लोगों ने डीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। करीब 6 घंटे बाद कमिश्नर अखिलेश सिंह के आश्वासन पर सांसद ने धरना खत्म कर दिया। कमिश्नर ने कहा- जिन्होंने भी गलत किया, उस पर कार्रवाई होगी। दरअसल जिला प्रशासन साड़ी तिराहा से विकास भवन तक सड़क के किनारे सुंदरीकरण का काम करा रहा है। इसी रास्ते पर करीब 10 फीट की चौड़ाई में दुर्गा मंदिर आ रहा था।



मंगलवार देर रात जेसीबी लगाकर मंदिर तोड़कर वहां स्थापित मूर्तियों को पास को जमुआर नाले में प्रवाहित कर दिया गया। सुबह होते ही मंदिर स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह 8 बजे तक भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य और एसएचओ सदर दुर्गा प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स के साथ भीड़ को हटाने का प्रयास किया। डीएम मुर्दाबाद के नारे लगे। सांसद जगदंबिका पाल के पहुंचने पर मामला और गंभीर हो गया। पाल ने कहा- ये निश्चित तौर पर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास है। मंदिर नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था को तोड़ने का प्रयास किया गया है। मैं इस मामले में सीएम योगी से मिलकर कार्रवाई की बात करूंगा। जिसने ये मंदिर तोड़ा है, जरूर वो कोई नास्तिक होगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad