Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर में बुजुर्ग ने किशोर के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल



बिजनौर में बुजुर्ग ने किशोर के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

यूपी डेस्कः बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर के साथ एक बुजुर्ग ने गलत काम किया। परिजनों की रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11ः10 बजे पीड़ित किशोर अपने घर का सामान लेने के लिए निकला था। 


इस दौरान मोहल्ले का ही एक बुजुर्ग व्यक्ति, सुल्तान पुत्र अब्दुल समद ने उसे बीड़ी पीने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां आरोपी ने किशोर के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना का पता तब चला जब पीड़ित का छोटा भाई, 11 वर्षीय अनस और मोहल्ले का ही एक युवक दिलशाद वहां से गुजर रहे थे। दोनों ने इस पूरी घटना को देखा और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। जब पीड़ित का परिवार आरोपी के घर पहुंचा, तो उसने गाली-गलौज की और परिवार को मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार डर गया और थाना चांदपुर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुल्तान पुत्र अब्दुल समद को गिरफ्तार कर लिया है। वह मोहल्ला पतियापाडा, कस्बा व थाना चांदपुर का रहने वाला है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad