Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुरानी पेंशल बहाल करने के लिये रखा उपवास



पुरानी पेंशल बहाल करने के लिये रखा उपवास

बस्ती, 05 सितम्बर।
अटेवा ने पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु उपवास एक दिन का उपवास रखा। जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि देश के शिक्षकों कर्मचारियों का वास्तविक सम्मान उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन है। हम सरकार से मांग करते हैं कि शिक्षक दिवस के सम्मान में शिक्षकों कर्मचारियों के लिए फिर से पुरानी पेंशन चालू किया जाए। 


मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, आय व्यय निरीक्षक डॉ कमलेश चौधरी ने कहा कि नई पेंशन और यूनिफाइड पेंशन में अनेक खामियां हैं जो हमारे लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसे वापस लेकर सरकार को पुनः पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए। उपवास को समर्थन दे रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, प्रदेशीय मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का हक है, इससे वंचित रखना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। प्रमोद ओझा, बृजेश वर्मा, देवेंद्र तिवारी जिला मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक कर्मचारी को सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करे। यही उसका असली सम्मान है। इस दौरान राकेश सिंह अमर चंद, बाबूराम वर्मा, विपिन कुमार, राहुल चौधरी, रमेश कुमार, रामनाथ सहित अटेवा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपवास रखा।  

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad