Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कौशाम्बी में नाबालिग लड़की की न्यूड लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका



कौशाम्बी में नाबालिग लड़की की न्यूड लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका

यूपी के कौशांबी एक 17 साल की लड़की का शव झाड़ियों में अर्धनग्न हालात में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। यह घटना कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के सोरई बुजुर्ग गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़की मजदूरी का काम करती थी। 


गुरुवार सुबह वो अपने घर से मजदूरी के पैसे लेने के लिए नवाब नामक व्यक्ति के घर गई थी। लेकिन शाम होने तक भी वो घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। एक चरवाहे ने गांव के बाहर झाड़ियों में लड़की की लाश और पास में पड़ी उसकी साइकिल बरामद की। लड़की की लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और लड़की के शव को कब्जे में ले लिया। लड़की के शरीर पर आधे कपड़े थे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। अर्धनग्न हालात में शव होने की वजह से पुलिस ने  रेप की आशंका जताई है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad