Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लूट की फर्जी सूचना देकर गुमराह किया पुलिस को



लूट की फर्जी सूचना देकर गुमराह किया पुलिस को
बस्ती, 23 सितम्बर। पुलिस की हिदायत के बावजूद लोग चोरी और लूट की फर्जी सूचनायें देने से बाज नही आ रहे हैं। पुलिस ने अब ऐसे मामलों में फर्जी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दिया है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के रौतापार गांव निवासी भरतमिलन यादव ने संतराम यादव के खिलाफ चोरी की सूचना पुलिस को दी थी। 



संतराम भरतमिलन के सगे भाई हैं जिनकी उम्र 65 साल है। उन्हे ठीक से दिखाई भी नही देता। सीओ रूधौली स्वर्णिमा सिंह के अनुसार सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल की गई तो चला कालर ने अपने सगे भाई के खिलाफ 50 हजार रू. लूट की सूचना दी थी। दोनो के बीच सम्पत्ति का विवाद चल रहा है। कुछ लोगों के बहकावे में आकर भरतमिलन यादव ने भाई को फंसाने के इरादे से मनगढ़न्त सूचना और पुलिस को गुमराह किया। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। 


सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भी पत्रकार वार्ता के दौरान आम जनमानस से अपील किया था कि वे चोरी व लूट की गलत सूचनायें देकर पुलिस को गुमराह न करें, वरना पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होने संदिग्ध के मिलने पर उन पर जानलेवा हमला करने वालों को भी सावधान किया और कहा कोई संदिग्ध दिखे तो कानून को हाथ में न लें बल्कि पुलिस को सूचना दे। उन्होने अफवाहों को आगे बढ़ाने वालों पर भी कार्यवाही की बात कही। आपको बता दें जनपद में चोरियां हो रही हैं लेकिन इसी बीच लोग झूठी सूचनायें देकर पुलिस का टाइम खराब कर रहे हैं, अफवाहों को इस तरह फैलाया जा रहा है कि घटनाओं की पृष्ठभूमि तैयार होने में देर नही लगती।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad