Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नंदी के जवाब पर अवाक रह गये पत्रकार



नंदी के जवाब पर अवाक रह गये पत्रकार
Journalists were stunned by Nandi's response
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। गौतमबुद्ध नगर में कल यानि पच्चीस सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्य मंत्री आदित्यनाथ करोड़ों रुपए की लागत वाले पांच दिवसीय यू पी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने आ रहे हैं जिसमें देश-विदेश के अनेक उत्पादनो को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश का गेट वे कहा जाने वाला नोएडा के औद्योगीकरण के ऊंची उड़ान को पंख एवं परवान मिलेगा। 



सर्वविदित है कि ज़िले में स्थित प्राधिकरणो में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटालों तथा लापरवाही की वजह से प्राधिकरणो की बदनामी भी बहुत होती है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर कई बार इस बाबत तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लेकिन केवल सफेद पहलुओं को ही दिखाने की परिपाटी का पालन आज़ की प्रेस वार्ता में किया गया। उक्त संबंध में आज बुधवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रेस कांफ्रेंस किया। लेकिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल पूर्व निर्धारित लिखित वक्तव्य को पढ़ा और औपचारिकता पूर्ण कर दिया। 


जाते-जाते पत्रकारों के सवालों को उन्होंने अपने हिसाब से जबाब दिया। जब एक पत्रकार ने मंत्री जी से पूछा कि ग्रेटर नोएडा, नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण की जमीनो पर लोगों ने अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा कर रखा है तथा ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई आपके प्राधिकरणो द्वारा नहीं हो पाती है। इस प्रश्न पर मंत्री जी भड़क गए और उन्होंने कहा कि क्या तीखी नींबू मिर्ची जैसी सवाल पूछ दिया है। यदि आपका कोई एजेंडा हो तो बाद में मिल लीजिएगा। अच्छी अच्छी बातें करिए। प्रदेश के एक जिम्मेदार मंत्री के जबाब से वहां उपस्थित सभी पत्रकार अवाक और सन्न रह गए।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad