जीएसटी की नई दरों से महगाई मे मिलेगी राहत- हरीश द्विवेदी
New GST rates will provide relief from inflation: Harish Dwivedi
मीडिया दस्तक, बस्ती। भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान नए जीएसटी दरो को लेकर पूर्व सासद हरीश द्विवेदी ने जीएसटी की नई दरों को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को राहत देने वाला है। अब जीएसटी में 5 और 18 प्रतिशत के केवल दो स्लैब होंगे।
जबकि विलासिता की वस्तुओं पर 40 प्रतिशत दर लागू होगी। नई दरें 22 सितम्बर को नवरात्र के पहले दिन से प्रभावी होंगी, जिसके बाद रोजमर्रा की लगभग 99 फीसदी वस्तुओं के मूल्य प्रभावित होंगें। घरेलू और शिक्षा से जुड़ी वस्तुएँ अब 0 या 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गई हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि इससे घरेलू समेत कई सामान सस्ते हो जाएंगे और घर का खर्च कम होगा। नये घर बनाने में लगभग 50 हजार की बचत होगी। जीएसटी लागू होने से देश को 17 प्रकार के टैक्सों से मुक्ति मिली है और अब कर सीधे सरकार तक पहुँच रहा है।
मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए द्विवेदी ने कहा कि आधारभूत संरचना विकास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना और मुफ्त राशन वितरण जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर भी मजबूती से उभरा है। भाजपा संगठन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव-गाँव और हर नागरिक तक पहुँचे।











Post a Comment
0 Comments