Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

झाड़ियों में मिली बेहोश मिली युवती

झाड़ियों में मिली बेहोश मिली युवती

बस्ती, 15 सितम्बर। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ गांव में एक 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली। युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पता चला है कि युवती घर से महज 100 मीटर दूर झाड़ियों में शौच के लिए गई थी। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवती झाड़ियों में बेहोश मिली।



घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन 108 एंबुलेंस से युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। थाना अध्यक्ष ने पिता और परिजनों से पूछताछ की। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने भी अस्पताल जाकर पीड़िता से जानकारी ली। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad