निचलौल पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) निचलौल पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 12-13 सितम्बर की रात्रि लगभग 03ः10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दमकी गैस एजेंसी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक की पहचान नागेश्वर रौनियार, पुत्र केशव राज रौनियार, निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। नेहा रौनियार पत्नी मृतक नागेश्वर रौनियार, जितेन्द्र पुत्र रामदरस उर्फ बिहारी, निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त जितेन्द्र ने बताया कि मृतक नागेश्वर उसके दुकान पर काम करता था। उसी के माध्यम से उसकी पत्नी नेहा रौनियार से संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध विकसित हो गया।
मृतक उनके रिश्ते में बाधक बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। घटना के दिन अभियुक्तों ने मृतक को महराजगंज सिविल लाइन स्थित किराये के कमरे पर बुलाकर शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर उसके पैर दुपट्टे से बाँध दिए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव को मृतक की मोटरसाइकिल पर बैठाकर दमकी गैस एजेंसी के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। अभियुक्ता नेहा रौनियार ने भी पूछताछ में उपरोक्त तथ्य स्वीकार किए। थाना निचलौल पुलिस की तत्परता से इस जघन्य अपराध का सफल खुलासा हुआ। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Post a Comment
0 Comments