Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जीजा से साले ने लिया अनोखा बदला, घटना को लेकर हो रही चर्चा

जीजा से साले ने लिया अनोखा बदला, घटना को लेकर हो रही चर्चा

यूपी डेस्कः बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र के कमालूपुर गांव में एक युवक अपनी साली को लेकर भाग गया, तो अगले ही दिन उसका साला उसकी बहन को लेकर भाग गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों परिवारों ने आपसी समझौता कर लिया इसलिये कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। मिली जानकारी के अनुसार दो बच्चों के पिता केशव कुमार (28) 23 अगस्त को अपनी 19 वर्षीय साली कल्पना को लेकर भाग गये।


इस घटना के एक दिन बाद, केशव का साला रवींद्र (22) उसकी 19 वर्षीय बहन को लेकर भाग गया। लड़की को लेकर भागने की दो घटनाओं ने परिवारों को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने नवाबगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नवाबगंज के एसएचओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने 14 और 15 सितंबर को दोनों जोड़ों का पता लगा लिया. इसके बाद दोनों परिवार थाने में मिले। पुलिस के अनुसार, टकराव की बजाय सुलह का रास्ता अपनाया गया। बुजुर्गों की मौजूदगी में परिवारों ने जोड़ों को अकेला छोड़ने पर सहमति जताई और कानूनी कार्रवाई से बचने का फैसला किया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad