यूनीक साइंस एकेडमी के छात्र छात्राओं ने ओजोन परत की सुरक्षा के लिये तैयार किये मॉडल
बस्ती (मीडिया दस्तक) ब्लाक रोड स्थित यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ओजोन दिवस के अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत करके ओजोन परत को बचाने के उपाय प्रस्तुत किये। एकेडमी के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी मॉडलों का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
प्राइमरी से देवेंद्र ग्रुप, आराध्या ग्रुप, काव्या ग्रुप, ओमामा ग्रुप, आशीष ग्रुप, श्रद्धा ग्रुप और जूनियर से आनंद मिश्रा ग्रुप, अनंता ग्रुप, शिक्षा ग्रुप,जसवीर ग्रुप, लक्ष्मी ग्रुप, काजी ग्रुप, दिव्यांशी ग्रुप, आयुष ग्रुप, अंश ग्रुप, परी ग्रुप, विशाल ग्रुप, प्रतीक ग्रुप, अथर्व ग्रुप, देवांग ग्रुप तथा सीनियर से दिशा ग्रुप, अदिति श्रीवास्तव ग्रुप, शौर्य मिश्रा ग्रुप, अंश यादव ग्रुप, अंश श्रीवास्तव ग्रुप, सूर्य प्रताप ग्रुप, राज यादव ग्रुप, उत्कर्ष श्रीवास्तव ग्रुप ने मॉडल प्रस्तुत किया। मॉडल को बनवाने में शालिनी श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी, स्वेता श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय, दिव्या सिंह, मानसी सिंह, अंशिका जायसवाल, रिया पाण्डेय, राहुल दूबे, शहबाज अहमद, मनीष कुमार, आर. बी. पाण्डेय मोहम्मद शारिक खान, स्वेता उपाध्याय आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ सराहनीय योगदान दिया।












Post a Comment
0 Comments