Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिव सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय को धमकी मिली



शिव सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय को धमकी मिली

बस्ती, 06 सितम्बर। शिव सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय को धमकी मिली है। उन्होने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। तहरीर में कहा है कि सुगर मिल रेलवे क्रासिंग के निकट पंचमुखी श्री हनुमान जी मंदिर का निर्माण उनके और जन सहयोग से हुआ जहां वे सेवा दे रहे हैं। 


मंदिर होने के कारण आस पास से मीट, अण्डा आदि की दूकानों को हटवाया गया जिससे भक्तों को असुविधा न हो। इसे लेकर कुछ लोग उनसे नाराज है। शनिवार 6 सितम्बर की रात्रि लगभग 9 बजे जब वे मंदिर पर विश्राम करने गये थे तो दिनेश चौधरी, गंगाराम कोटेदार ने उन्हें गालियां दी और मारपीट पर आमादा थे। किन्तु वे घर चले गये। उक्त लोग उन्हें मारने-पीटने की योजना बना रहे हैं। तहरीर में प्रमोद पाण्डेय ने कहा है कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो गंगाराम के साथ ही उनके परिजनों को भी जिम्मेदार माना जाय। उन्होने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग किया है। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad