Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत



आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

मीडिया दस्तक, ब्यूरो सिद्धार्थ नगर (अवधेश मिश्र) खेत में काम कर रहे 30 वर्षीय युवक पर अचानक बिजली गिर गई। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रविवार लगभग दो बजे की है। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम फैल गया। घटना थाना क्षेत्र मिश्रौलिया के मिठौवा के टोला मस्जिद डीह की है।


यहां के रफीक पुत्र गुलाब दोपहर बाद गांव के पश्चिम स्थित धान के खेत में बारिश का पानी खेत से बहने न पाए, इसलिए मेंड़ बांधने गया हुआ था तभी वर्षा के बीच तेज़ कड़क आवाज के साथ बिजली गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से रफीक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तथा उसकी सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन जोर पोर से रोने लगे। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आए एक युवक की मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad