भक्ति गीतों व विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुई भव्य कुआनो आरती
The grand Kuano Aarti concluded with devotional songs and a huge feast.
बस्ती, 25 अक्टूबर। चित्रांश क्लब द्वारा शनिवार की देर शाम अमहट घाट पर सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर के निकट कुआनो नदी की आरती आस्था, प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुई। उपस्थित लोगों ने कुआनो नदी को प्रदूषण मुक्त कराने का शपथ लेने के साथ ही पवित्र कुंआनो से सुखद जीवन की प्रार्थना किया। आयोजित भण्डारे में आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
कलाकारों ने झांकी के द्वारा उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आरम्भ में कुआनां की स्वच्छता के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, अरविन्द पाल, राना दिनेश प्रताप सिंह, दिनेश श्रीवास्तव मास्टर साहब, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, विनय शुक्ल, पवन कसौधन, जगदीश शुक्ल, कमलसेन के साथ ही हजारों की संख्या में लोग कुंआनो आरती के साक्षी बने।
क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, संरक्षक सन्तोष सिंह, राम कमल सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव आदर्श, राजेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, महिला विंग अध्यक्ष लक्ष्मी अरोरा आदि ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्ती जनपद की जीवन रेखा कुआनो से प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का है. दुर्भाग्य से कुआनो फिर बीमार लग रही है. कूडा करकट, गंदा पानी खुले आम कुआनो में डाला जा रहा है. जब तक कुआनो प्रदूषण मुक्त नहीं हो जाती चित्रांश क्लब का अभियान जारी रहेगा। कलब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कुंआनों की स्वच्छता हमारा संकल्प है।
मास्टर शिव के संयोजन में हुई झांकी और अमरेश पाण्डेय के धार्मिक गीतों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। किन्नर कशिश और साथियों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया। गंगा आरती की तर्ज पर लोगों ने कुशल क्षेम की मन्नतें भी मांगी। चित्रांश क्लब के पूर्व अध्यक्ष जी. रहमान, शेष नारायण गुप्ता, रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, शीला पाठक, नीलम सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, इन्दू चित्रगुप्त, प्रतिमा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, संध्या पाण्डेय, संजू श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, किरन पाण्डेय, उर्मिला पाठक, शैल पाण्डेय, संगीता टिगरीवाल, अविनाश श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव, सुमन, रागिनी, प्रतिभा श्रीवास्तव आदि ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा। शनेश्वर मंदिर के संस्थापक पं. सरोज मिश्र के संयोजन में आरती सम्पन्न हुई।











Post a Comment
0 Comments