Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आरएलडी की बैठक में पटेल जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रम की हुई समीक्षा



आरएलडी की बैठक में पटेल जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रम की हुई समीक्षा
The proposed program on Patel Jayanti was reviewed in the RLD meeting.

बस्ती, 25 अक्टूबर। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल की तैयारी बैठक सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 30 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर वाल्टरगंज के में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और संगठन पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रामकृष्ण पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी हिस्सा लेंगे। 


उन्होने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे कार्यक्रम की सफलता के लिये अपनी ताकत झोंक दे। रालोद भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नीति, कार्यक्रमों को आगे बढा रही है। लौह पुरुष के नाम से विख्यात देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल बस्ती में रैली का आयोजन करेगी। राष्ट्रीय लोकदल पूर्वी उत्तर प्रदेश विस्तार के प्रयास में है और अपने संगठन का भी विस्तार करना चाहती है। बस्ती में रैली की तैयारी परखने आये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रैली की सफलता को लेकर चर्चा की। 


उन्होंने बताया कि  रैली के मुख्य अतिथि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी होंगे। रालोद की तैयारी बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष, आदित्य विक्रम सिंह, राजा ऐश्वर्या राज सिंह, महिपाल पटेल, प्रदेश सचिव, अरूणेन्द्र पटेल प्रदेश महासचिव, विवेक चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष, राधेश्याम  चौधरी मंडल अध्यक्ष, शिवकुमार गौतम प्रदेश सचिव एस.सी. मोर्चा, सर्वेश वर्मा जिलाध्यक्ष, राम सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र, अरुण कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ, गीता वर्मा जिला अध्यक्ष महिला मंच, इरफान अहमद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अजय सिंह, विकास, द्वारिका सिंह, रवि चौधरी, अतुल सिंह, बब्बू खान, रमेश वर्मा, रवि वर्मा, सभाजीत वर्मा, राम मौर्य सुभाष, कनौजिया आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad