चार बच्चों को लेकर यमुना में कूद गया पत्नी के नाजायज सम्बन्धों से नाराज सलमान
Salman, upset with his wife's illicit relationship, jumped into the Yamuna with his four children.
यूपी डेस्कः शामली के कैराना में प्रेमी संग पत्नी के फरार होने पर पति अपने चार बच्चों संग यमुना में कूद गया। यमुना में कूदने से पहले उसने वीडियो बनाई और उसे अपनी बहन को भेजा जिसमें वह अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके प्रेमी को बताया है। उसने कहा कि वह चाहता है कि आगे कोई इंसान ऐसी गलती नहीं करे। सात महीने से इन दोनों ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है।
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर वह बच्चों के साथ यह कदम उठा रहा है। घटना का पता लगने के बाद एसडीएम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी मिली है कि मूलरूप से कैराना और वर्तमान में खैलकलां का रहने वाला 38 वर्षीय सलमान अपने 4 मासूम बच्चों 12 वर्षीय महक, 5 वर्षीय शिफा, 3 वर्षीय आयान तथा 3 वर्षीय इनायशा को लेकर यमुना नदी में कूद गया। इससे पहले उसने वीडियो बनाई और अपनी बहन को भेजा। सलमान का कहना था कि पत्नी तथा उसके प्रेमी ने उसकी जिंदगी नरक बना दी। 5 महीने में 5 बार प्रेमी संग भाग चुकी है। वही लोग इस घटना के जिम्मेदार होंगे। सलमान ने शुक्रवार को अपनी बहन को वीडियो भेजा लेकिन वह देख नही पाई और सलमान ने खौफनाक कदम उठा लिया।











Post a Comment
0 Comments