अलीगढ़ः टीवीएस बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड का खुलासा, महामंडलेश्वर पूजा शकुन पाण्डेय ने रची थी हत्या की साजिश Aligarh: TVS bike showroom owner Abhishek Gupta murder case revealed, Mahamandaleshwar Pooja Shakun Pandey had hatched the murder plot.
यूपी डेस्कः अलीगढ़ के खैर कस्बे में टीवीएस बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने पिता और चचेरे भाई के साथ बस में चढ़ रहे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने अभिषेक को जेएन मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार यानी 26 सितम्बर की है। अभिषेक के पिता ने महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने अशोक पाण्डेय और शूटर मोहम्मद फजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका साथी आसिफ अब भी फरार है। एसपी नीरज कुमार जादौन के मुताबिक अभिषेक के पिता ने पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय पर आरोप लगाया है। दोनों पर रुपयों को लेकर परेशान करने का आरोप है। इनके अलावा दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जांच में सामने आया कि हत्या की मुख्य साजिश पूजा शकुन पांडेय ने रची थी। पुलिस का दावा है कि शूटरों को इसके लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
पुलिस ने बताया कि पूजा शकुन और एक अन्य शूटर की तलाश तेज कर दी गई है। पूजा शकुन पांडे अलीगढ़ की एक विवादित राजनीतिक और धार्मिक नेता हैं. वह हिंदू महासभा की प्रमुख नेता के तौर पर जानी जाती हैं. उन्हें निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर भी कहा जाता है. पहले वह गणित की टीचर थीं, लेकिन बाद में उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला लिया. उनके पति अशोक पांडे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। जानकारी मिल रही है कि पूजा शकुन पाण्डेय ने अभिषेक को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था।
उसकी टीवीएस एजेंसी में पार्टनरशिप की डिमांड कर रही थी और शादी करने का दबाव बना रही थीं। अभिषेक के मना करने पर उसने खोफनाक साजिश रची। सूत्रों से यह भी पता चल रहा है कि पूजा शकुन पांडेय ने महात्मा गांधी पर गोलियां चलाने का नाट्य रूपांतर किया था तो अभिषेक गुप्ता ने उसे ‘शेरनी’ कहकर सम्बोधित किया था। जब भी वह नफ़रत का ज़हर उगलती थी तब वह उनकी तारीफ़ों का पुल बाँधता था। 3 दिन पहले अभिषेक गुप्ता की निर्मम हत्या हो गई और अब पता चला है कि शूटरों को 3 लाख रुपए की सुपारी देकर ख़ुद पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय ने यह हत्या करवाई। ऐसे पापी लोग हमारी सनातन संस्कृति का मखौल उड़ा रहे हैं। यह धर्म पर धब्बा हैं। नफ़रत फैलाने वाला व्यक्ति किसी का सगा नही हो सकता।
Post a Comment
0 Comments