पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने परसा जाफर मे किया विशाल भण्डारे का उद्घाटन Journalist Ashok Srivastava inaugurated a huge food distribution center in Parsa Jafar.
बस्ती, 02 अक्टूबर (रत्नेन्द्र पाण्डेय)। आज मीडिया दस्तक न्यूज के डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव ने परसा जाफर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रामब्रिज प्रजापति ‘कोटेदार’ तथा क्षेत्रीय जनमानस के सहयोग से आयोजित विशाल भण्डारे का उद्घाटन किया। रामसजन यादव, विवेक श्रीवास्तव, रत्नेन्द्र पाण्डेय, रामब्रिज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
अशोक श्रीवास्तव ने कहा हमारे समाज में भण्डारों के आयोजन की स्वस्थ परंपरा है। कुछ लोगों के सहयोग से सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इससे धर्म के प्रति हमारी आस्था मजबूत होती है और सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ता है। अशोक श्रीवास्तव जगत जननी की पूजा अर्चना कर सभी के लिये मंगल कामना की। रामप्रीत शर्मा, रामउजागिर प्रजापति, रामस्वारथ प्रजापति, बलिराम गुप्ता, अतीक अहमद प्रधान परसा जाफर, रमेश चन्द प्रधान दसौती, संतोष बीडीसी, प्रदीप यादव, करम हुसेन आदि का सहयोग रहा।












Post a Comment
0 Comments