Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इंटर स्टेट साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार



इंटर स्टेट साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती, 30 नवम्बर।
पुलिस ने साइबर अपराधियों के बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुये 6 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज किया। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने वर्कआउट को ब्रीफ करते हुये बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से कुल 4,49,61,225 (चार करोड़ उन्चास लाख इकसठ हजार दो सौ पच्चीस) रूपयों की साइबर ठगी सामने आई है।



एसपी बस्ती के मार्गदर्शन में कोतवाली व लालगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इंटर स्टेट साइबर फ्रॉड गिरोह के छह मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग सरकार की विभिन्न योजनाओं, सरकारी लाभ और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर देशभर के लोगों को ठग रहा था। अब तक करीब 4 करोड़ 49 लाख 61 हजार 225 रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। सरगना प्रशांत मिश्रा को गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया। इसके इशारे पर एक्सिस बैंक का संविदा कर्मी और कंप्यूटर जानकार के युवक फर्जी खातों के जरिए पूरे देश से ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में इकट्ठा करते थे। 



अलग-अलग राज्यों में दर्ज कुल 74 साइबर फ्रॉड के मामलों में बस्ती पुलिस की विशेष टीम को सफलता मिली है। आरोपी बैंक खाता खोलने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फेक अकाउंट बनाते थे और उन्हीं खातों में ठगी का पैसा मंगवाते थे। डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी अभिनंदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़ी सफलता का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल, लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। अभियुक्तों में तीन को कातवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तथा तीन को लालगंज थाना क्षेत्र के मथौली स्थित छठ घाट से गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्तो में सुजित चौधरी पुत्र हरि प्रसाद चौधरी साकिन मकदूम पुर थाना लालगंज उम्र करीब 25 वर्ष, निपेन्द्र चौधरी पुत्र रामविलास उर्फ रामनेवास साकिन डडिया थाना लालगंज उम्र करीब 23 वर्ष, रामनाथ चौहान पुत्र रमेश चौहान साकिन महथा थाना लालगंज उम्र करीब 28 वर्ष, अश्विनी पाठक पुत्र विनोद पाठक साकिन गोविन्दपारा थाना कप्तानगंज उम्र 25 वर्ष करीब, निखिल त्रिपाठी पुत्र अखिलेश त्रिपाठी साकिन नरायनपुर तिवारी थाना हरैया उम्र 22 वर्ष, प्रशान्त मिश्रा पुत्र बृहस्पति मिश्रा साकिन बिहरा खास थाना हरैया उम्र करीब 22 वर्ष शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad