Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में एसआईआर डियूटी में लगे लेखपाल की मौत, मंजर देख भावुक हुईं एसडीएम दिशा श्रीवास्तव



देवरिया में एसआईआर डियूटी में लगे लेखपाल की मौत,
मंजर देख भावुक हुईं एसडीएम दिशा श्रीवास्तव

देवरिया, उ.प्र.।
एस.आई.आर. में लगे एक लेखपाल आशीष कुमार (35) की शनिवार शाम को मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि उनकी मौत ड्यूटी के दबाव में हार्ट अटैक के चलते हुई है। वहीं प्रशासन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे गाल ब्लैडर में पथरी होना लेखपाल की मौत का कारण बताया है। पिछले दो दिनों से उनके पेट में दर्द और सूजन थी। इलाज कराने वह गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह लेखपाल का शव उनके गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 


मौके पर पहुंच प्रशासन परिजनों की मान मनौव्वल में जुटा है। परिजनों का कहना है कि लेखपाल की मौत एसआईआर ड्यूटी के दबाव के चलते हुई है। मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपया, आश्रित को नौकरी तथा उनके बच्चों के परवरिश का जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाए जाने की मांग की गयी। जिलाधिकारी मौके पर आएं और बकायदे मुख्यमंत्री से बात कर लिखित आश्वासन दें। इसके बाद ही शव का दाह संस्कार किया जाएगा।


इससे पहले जब लेखपाल का शव सलेमपुर तहसील क्षेत्र के धनगड़ा गांव पहुंचा तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर एसडीएम दिशा श्रीवास्‍तव, तहसीलदार अलका सिंह समेत अन्‍य अधिकारी भी घरवालों को ढांढस बंधाने पहुंचे। लेखपाल की पत्‍नी और मां को रोते देख एसडीएम भी फुक कर रो पड़ीं। उनको रोता देखकर पूरा माहौल और गमगीन हो गया। एसडीएम दिशा श्रीवास्‍तव ने लेखपाल की पत्‍नी का हाथ पकड़कर कहा कि तहसील के पूरे कर्मचारी उनके साथ हैं। घरवाले डीएम दिव्या मित्तल को मौके पर बुलाकर लिखित आश्वासन मांग रहे हैं, मगर डीएम मौके पर आने को तैयार नहीं है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad