Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुरादाबाद में रोडवेज बस और ऑटो की भिड़न्त, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत



मुरादाबाद में रोडवेज बस और ऑटो की भिड़न्त, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
यूपी डेस्कः
मुरादाबाद जिले में दिल्ली, लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस और ऑटो की भिड़न्त में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए है। जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है। 


फतपुर अंडरपास से आगे मुंडापांडे जीरो प्वाइंट के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। टेंपो सवार कुंदरकी के अब्दुलाहपुर निवासी संजू, सीमा, आरती, अभय और सुमन की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad