Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सात फेरों से पहले फरार हुई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात



सात फेरों से पहले फरार हुई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात
यूपी डेस्कः
उन्नाव से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां शादी समारोह के दौरान दूल्हे को वरमाला डालकर दूल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अजयपुर की है। रविवार भोर में पहर भंवरी की रस्म से पहले दुल्हन के गायब होने का पता चला। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो दूल्हा और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। अजयपुर में भादिन गांव से बारात धूमधाम से आई थी। 


बारातियों का खूब स्वागत किया गया। जयमाल कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। जयमाल के बाद जब दुल्हन कपड़े बदलने कमरे में गई, तो उसकी मोबाइल पर प्रेमी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही एक युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया है। पिता ने जब फोन पर अपनी बेटी से बात की, तो उसने बताया कि वह उसी युवक के साथ रहेगी और घर वापस नहीं आएगी। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिल गया है। कार्यवाही की जा रही है। पता चला है लड़की का पिता मजदूर है। उसने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए तीन बिस्वा जमीन 8 लाख रुपये में बेचकर शादी मे देने के लिये मोटरसाइकिल, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बेड, सोफा और सोने की चेन जैसी कई चीजें खरीदी थीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad